हेल्थ
Benefits Of Persimmon : तेंदू खाने के इन फायदों को जानकर आज से ही शुरु कर देंगे तेंदू का सेवन
Benefits Of Persimmon : तेंदू खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। तेंदू में कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
Benefits Of Persimmon : तेंदू एक ऐसा फल होता है, जो गर्मियों के मौसम में ज्यादा खाया जाता है। तेंदू ( Persimmon ) खाने में काफी स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके चलते से स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक माना जाता है।
नियमित रुप से सही मात्रा में रोजाना तेंदू का सेवन करने से गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है। तेंदू में मुख्य रूप से आयरन, फ्लोरिक एसिड, अमीनो एसिड, करॉटिनाइड्स, क्लोरीन और फेनोलिक एसिड, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा तेंदू ( Persimmon ) में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी के भी मौजूद होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायता करते हैं। ऐसे में आज हम आपको तेंदू खाने के स्वास्थ्य लाभ ( Health Benefits Of Eating Persimmon ) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप आज से ही तेंदू ( Persimmon )का सेवन शुरू कर देंगे।
तेंदू खाने के स्वास्थ्य लाभ ( Health Benefits Of Eating Persimmon )
आँखों के लिए होता है लाभदायक
आंख संबंधित किसी भी समस्या जैसे आंख का लाल होना आंख आना धुंधलापन जैसे समस्या को तेंदू के फल से भी आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर आप तेंदू के फल को काजल की तरह उपयोग करते हैं और अपनी आंखों में लगाते हैं, तो यह आपको इन सारी समस्याओं से निजात दिलाने में असरदार साबित हो सकता है।
कान दर्द के लिए होता है फायदेमंद
अगर सर्दी बुखार के कारण किसी भी तरह का साइड इफेक्ट आपके कानों पर पड़ा है तो आप इसे तेंदू के फल से भी ठीक कर सकते हैं। तिंदुक, हरीतकी, लोध्र, मंजिष्ठा तथा आँवला के 1-3 ग्राम चूर्ण में मधु एवं कपित्थ रस मिलाकर छानकर 1-2 बूंद कान में केवल दो बूंद डाल दें उसके बाद आपको कुछ ही समय में इसके असर नजर आने लगेंगे।
मुंह में छाले है तो करें तेंदू का सेवन
अगर बार-बार आपके मुंह में छाले आ जाती है तो आप तेंदू का सेवन कर सकते हैं यह काफी बेहतरीन घरेलू नुस्का हो सकता है। अगर आप तेंदू के फल के जूस का कुल्ला करते हैं तो मुंह में छाले गले का घाव भी जल्दी भरने में आसानी होती है इसके अलावा इसका काढ़ा बनाकर भी आप अपने मुंह के छाले को दूर कर सकते हैं।
खांसी के लिए लाभदायक
वैसे तो आप सबको मालूम ही होगा बदलते मौसम के कारण खांसी जैसी समस्या हो जाती है। ऐसे में आप अपने घरेलू नुस्खे अपनाकर तेंदू के फल से भी आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर आप तेंदू के छाल की गोलियां बनाकर इसे दवाई के रूप में लेते हैं तो यह आपको काफी ज्यादा फायदा देगा।
दस्त की समस्या में फायदेमंद
वैसे तो आप सबको मालूम ही होगा ज्यादा मसालेदार भोजन करने से या फिर ज्यादा भारी भोजन करने से दस्त जैसी समस्या शुरू हो जाती है। अगर आप चाहते हैं दस्त जैसी समस्या से छुटकारा पाना तो आप घरेलू नुस्खा के इस्तेमाल से भी छुटकारा पा सकते हैं। तेंदू त्वचा के पेस्ट को गंभारी के पत्ते में लपेटकर आप इसे पांच से 10 मिली रस में मधु मिलाकर के इसका सेवन कर सकते हैं।
बुखार में फायदेमंद
बुखार जैसी समस्या मौसम के बदलाव के कारण हो जाती है। और बुखार को जड़ से खत्म नहीं किया जाए तो यह आगे चलकर और भी समस्या उत्पन्न कर सकती है ऐसे में अगर आप तेंदू का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती।


कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा