*⛰️⛰️⛰️११ डिसेंबर⛰️⛰️⛰️*
***********************************
🏔️🏔️ *अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस*🏔️🏔️
)))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))
अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस २०१९: वर्तमान थीम, इतिहास और मुख्य तथ्य
पहाड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने,अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने और पहाड़ों के विकास पर ज़ोर डालने के लिए हर साल ११ दिसंबर को अंतराष्ट्रीय पर्वतीय दिवस (International Mountain Day (IMD) मनाया जाता है.
यह दिन पर्यावरण में पहाड़ों की भूमिका और जीवन पर इसके प्रभाव को समझने के लिए लोगों को शिक्षित करता है. अंतराष्ट्रीय पर्वतीय दिवस हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है.
अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस २०१९ का थीम "Mountains matter for Youth" है. यह थीम युवाओं पर केंद्रित है ताकि वे परिवर्तन के सक्रिय एजेंटों के रूप में और कल के भविष्य के नेतृत्व के रूप में आगे आ सकें. बच्चों और लोगों को पहाड़ों के बारे में शिक्षित करना आवश्यक है क्योंकि पहाड़ ताजा पानी, स्वच्छ ऊर्जा, भोजन, इत्यादि प्रदान करते हैं.
आइये अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस (IMD) के इतिहास के बारे में जानते हैं.
अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस का गठन १९९२ में तब हुआ जब एजेंडा २१ के अध्याय १३ के "Managing Fragile Ecosystems: Sustainable Mountain Development" को पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में अपनाया गया. इसमें कोई शक नहीं, इसने पहाड़ों के विकास के इतिहास को एक नया रूप दिया. पहाड़ के महत्व की ओर बढ़ते हुए ध्यान को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने २००२ को संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया और ११ दिसंबर को २००३ से अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में नामित किया. इसलिए हम कह सकते हैं कि पहली बार अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस ११ दिसंबर २००३ को मनाया गया था. हर साल यह एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है.
🙏🙏🙏शुभ प्रभात🙏🙏🙏
संकलन -)गजानन गोपेवाड
उमरखेड जिल्हा- यवतमाळ ४४५२०६
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा