*************************************
🛬🛫🛬🛫🛬🛫🛬🛫🛬🛫🛬
*१९ ऑगस्ट - विमान संशोधक राईट बंन्धू मे से एक ऑर्विल राईट का जन्मदिन*
*************************************
✈️✈️✈️✈️✈️✈️✈️✈️✈️✈️✈️
*विल्बर राईट*
जन्म -) १६ एप्रिल १८६७
मृत्यू -) ३० मे १९१२
🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️🛩️
*ऑर्विल राईट*
*जन्म -) १९ आॕगस्ट १८७१*
मृत्यू -) ३० जानेवारी १९४८
ऑर्विल राईट और विल्बर राईट को राईट बंधू कहा जाता है जो सयुंक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले थे। इन्हें हवाई जहाज का अविष्कारक कहा जाता है। राईट बंधुओ ने १७ दिसम्बर १९०३ को हवा में भारी विमान को कुछ समय तक उड़ाकर इतिहास रचा दिया।
विल्बर राईट का जन्म १६ अप्रैल १८६७ और ऑर्विल राईट का १९ अगस्त १८७१ को डॉयटन मे हुआ।
इनके पिता बिशप मिल्टन राईट इनके लिए तरह तरह के खिलौने लाते थे। एक बार वे मशीनी हेलीकाप्टर लेकर आये, जिसे देखकर राईट बन्धु बहुत प्रभावित हुए। कुछ समय ऑर्विल ने पतंग बनाने का काम किया और उडन मशीन बनाने के बारे में सोचने लगे। उन्होंने अपना एक अख़बार निकाला और इसी दौरान ऑर्विल ने अपनी डिजाईन की एक प्रिंटिंग प्रेस बना डाली।
सन १८९२ में अमेरिका में साइकिल बहुत लोकप्रिय थी। राईट बन्धु स्वयं अच्छे चालक और मैकेनिक भि थे। उन्होंने साइकिल के धंधे में हाथ आजमाने की सोची और आर्डर पर खुद साइकिल बनाकर बेचने लगे। उनकी साइकिल ब्रैंड 'वैन क्लीव', 'राईट स्पेशल' और 'सेंट क्लेयर' नाम से खूब बिकी और सपने साकार करने के लिए उन्होंने पर्याप्त धन इकठ्ठा कर लिया।
इसके बाद वे पक्षी उड़ान, ग्लाइडिंग इत्यादि पर अध्ययन करने लगे। उन्होंने हवाई जहाज के कई डिजाईन भी बनाये। १७ दिसम्बर १९०३ को ऑर्विल ठीक १० बजकर ३५ मिनट पर सुबह अपने बनाये वायुयान में सवार हुए। उन्होंने १२ सैकंड तक उसे उड़ाया और १२० फीट की दूरी तय की। उसी दिन चौथी टेस्ट लाइट में विल्बर ५९ सैकंड तक हवा में रहे और उन्होंने ८५२ फीट की दूरी तय की।
राईट बंधुओ ने अपने प्रयोग जारी रखे और राईट कम्पनी की स्थापना की। ३० मई १९१२ को विल्बर की मृत्यु हो गई। अपनी विरासत को आगे बढाते हुए ऑर्विल ने उड़ान व्यवसाय लगा दिए। १९१६ में उन्होंने अपनी राईट कम्पनी बेच दी और स्वयं को वायुयान से जुड़े अविष्कारों में लगा दिया, जिनसे उन्हें पहचान मिली थी। उन्होंने एक एयरोनाटिक लैब भी स्थापित की। ऑर्विल राईट National Advisory Committee for aeronautics के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने २८ साल तक वहा नौकरी की। सन १९५८ में NACA का नाम बदलकर NASA (National Aeronautics and Space Agency) कर दिया गया।
वैज्ञानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ऑरविल को अनेक पुरुस्कार मिले। प्रथम डेनिएल गुगेनहेम मेडल उन्हें ०८ अप्रैल १९३० को दिया गया। राईट बंधुओ को वैज्ञानिक जगत सदा उनका आभारी रहेगा। वे डॉयटन, ओहियो के जिस घर में रहे उसका डिजाईन भी दोनों भाइयो ने मिलकर तैयार किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उसके पूरा होने से पहले ही विल्बर की मृत्यु हो गयी। इसी घर में ३० जनवरी १९४८ को ऑर्विल राईट ने अंतिम सांस ली।
🙏🙏🙏शुभ प्रभात🙏🙏🙏
संकलन -)
गजानन गोपेवाड
उमरखेड जिल्हा- यवतमाळ ४४५२०६
**********************
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा