सोमवार, १६ ऑगस्ट, २०२१

ध्यान साधना

 **************

एक महिला रोज मंदिर जाती थी ! एक दिन उस महिला ने पुजारी से कहा अब मैं मंदिर नही आया करूँगी !


इस पर पुजारी ने पूछा -- क्यों ?


तब महिला बोली -- मैं देखती हूँ लोग मंदिर परिसर में अपने फोन से अपने व्यापार की बात करते हैं ! कुछ ने तो मंदिर को ही गपशप करने का स्थान चुन रखा है ! कुछ पूजा कम पाखंड,दिखावा ज्यादा करते हैं !


इस पर पुजारी कुछ देर तक चुप रहे फिर कहा -- सही है ! परंतु अपना अंतिम निर्णय लेने से पहले क्या आप मेरे कहने से कुछ कर सकती हैं !


महिला बोली -आप बताइए क्या करना है ?


पुजारी ने कहा -- एक गिलास पानी भर लीजिए और 2 बार मंदिर परिसर के अंदर परिक्रमा लगाइए । शर्त ये है कि गिलास का पानी गिरना नहीं चाहिये !


महिला बोली -- मैं ऐसा कर सकती हूँ !


फिर थोड़ी ही देर में उस महिला ने ऐसा ही कर दिखाया ! उसके बाद मंदिर के पुजारी ने महिला से 3 सवाल पूछे -


1.क्या आपने किसी को फोन पर बात करते देखा?


2.क्या आपने किसी को मंदिर में गपशप करते देखा?


3.क्या किसी को पाखंड करते देखा?


महिला बोली -- नहीं मैंने कुछ भी नहीं देखा !


फिर पुजारी बोले --- जब आप परिक्रमा लगा रही थीं तो आपका पूरा ध्यान गिलास पर था कि इसमें से पानी न गिर जाए इसलिए आपको कुछ दिखाई नहीं दिया|


 अब जब भी आप मंदिर आयें तो अपना ध्यान सिर्फ़ परम पिता परमात्मा में ही लगाना फिर आपको कुछ दिखाई नहीं देगा| सिर्फ भगवान ही सर्वत्र दिखाई देगें|


      '' जाकी रही भावना जैसी ..

        प्रभु मूरत देखी तिन तैसी|''


जीवन मे दुःखो के लिए कौन जिम्मेदार है ?


 👉🏻ना भगवान,

 👉🏻ना गृह-नक्षत्र,

 👉🏻ना भाग्य,

 👉🏻ना रिश्तेदार,

 👉🏻ना पडोसी,

 👉🏻ना सरकार,


जिम्मेदार आप स्वयं है|


1.आपका सिरदर्द आपके फालतू विचार का परिणाम है। 

2.पेटदर्द गलत खाने का परिणाम। 

3.आपका कर्ज जरुरत से ज्यादा खर्चे का परिणाम। 

4.आपका दुर्बल/मोटा/बीमार शरीर गलत भोजन शैली का परिणाम। 

5.आपके कोर्ट केस आपके अहंकार का परिणाम। 

6.आपके फालतू विवाद ज्यादा व व्यर्थ बोलने का परिणाम, उपरोक्त कारणों के अलावा सैंकड़ों और कारण भी हैं। बेवजह दूसरों पर दोषारोपण करते रहते हैं ईसमें ईश्वर दोषी नहीं है।अगर हम इन कारणों पर बारीकी से विचार करें तो पायेंगे कि मुसीबतों की वजह कहीं न कहीं हमारी मूर्खता ही है। 

आपका जीवन प्रकाशमय और सुंदर हो। 

गजानन गोपेवाड 



 🌿🌹🙏🌹🌿

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

Featured Post

व्यायाम व योगा अवश्य करावा*

*व्यायाम व योगा अवश्य करावा*  *व्यायाम व योगा करण्याचे दहा फायदे:-*  1) व्यायाम केल्याने सुदृढ दीर्घायुष्य लाभते: व्यायाम करणारी...